उत्तराखण्ड के सभी 4 ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों की आरटीपीसीआर जांच आई निगेटिव, चारों पूर्णतः स्वस्थ्य

Please Share
देहरादून, दिनांक 28 दिसम्बर 2021; उत्तराखण्ड के देहरादून एवं हरिद्वार में गत दिनों विदेश यात्रा से लौटे 4 व्यक्ति जो ओमिक्रोन पॉजिटिव पाये गये थे, इन सभी की पुनः जांच उपरान्त आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है और सभी चारों पूर्णतः स्वस्थ्य हैं।
ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गत 12 दिसम्बर को स्कॉटलैन्ड से आयी हुई 23 वर्षीय युवती की कोविड रिपोर्ट ओमिक्रोन वैरियन्ट के लिए पॉजिटिव पायी गयी थी जिसके उपरान्त युवती को 14 दिनों के लिए आईसोलेट कर दिया गया था। युवती के ठीक होने पर पुनः आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है और युवती पूर्णतः ठीक हो गयी है। युवती के माता पिता भी पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि यमन से वापस आया हुआ हरिद्वार का एक मरीज तथा देहरादून में दुबई से लौटे परिवार के सम्पर्क में आये ओमिक्रोन पॉजिटिव एक महिला एवं पुरूष की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गयी है। इस प्रकार यह तीनों व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ्य डा. पाण्डेय ने आज समस्त जनपदों के स्तर पर कोविड महामारी से बचाव एवं नियत्रंण के लिए की गयी तैयारियों के बारे में स्वास्थ्य महानिदेशक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए सभी चिकित्सालयों के स्तर पर व्यापक एवं समुचित सुनिश्चित कर ली जाएं।
ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा सभी जनपदों के सीएमओ को व्यवस्थाओं को तैयारियों को दुरस्त किये जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं जिसके अन्तर्गत राज्य एवं जिला कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like