मसूरी के जंगलों में मिली रुबिना की लाश, प्रेमी पर जताया हत्या की आशंका

Please Share

मसूरी: 19 मार्च को देहरादून से गायब हुई रुबिना परवीन की लाश मसूरी के बांसाघाट के निकट जंगल से पुलिस ने बरामद कर ली है। हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए मसूरी एसएचओ ने बताया कि रूबीना परवीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को देहरादून से रुबिना अपने प्रेमी अमरदीप यादव के साथ मसूरी आई थी। 20 मार्च को रुबिना और अमरदीप की लोकेशन मसूरी में मिली थी। उसके बाद से पुलिस और रुबिना के परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं रुबिना की लाश की पहचान पुलिस और परिजनों ने कर ली है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि अमरदीप ने विकासनगर के हर्बटपुर में एक होटल में रुम लेकर खुदकुशी कर ली थी। वहीँ परिजनों का आरोप है कि अमरदीप यादव ने ही रुबिना की हत्या कर खुद सुसाइड किया है। फ़िलहाल मौत के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply