साल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Please Share

देहरादून: साल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में  कैबिनेट  बैठक की जा रही है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत और राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद हैं। कैबिनेट बैठक में अटल आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों को लाभ दिए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही पेयजल निगम और जल संस्थान के साथ सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के एकीकरण का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। कैबिनेट में प्रदेश में कृषि और अकृषि व व्यवसायिक भूमि की नई सर्किल दरों पर भी मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में ई-मंत्रिमण्डल प्रणाली का शुभारम्भ भी किया। ई-कैबिनेट का उद्देश्य समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करना, लेस पेपर व्यवस्था को प्रोत्साहित करना एवं संस्थागत मेमोरी को विकसित करना है। इसके प्रयोग से जहाँ पर्यावरण मित्र के माध्यम से कागज की बचत होगी, वहीं संस्थागत मेमोरी द्वारा पूर्व की कैबिनेट जानकारी को प्राप्त करना भी आसान होगा। ई-कैबिनेट, ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में आज से कैबिनेट की बैठकों के लिए ई मंत्रिमंडल प्रणाली लागू हो गई है। भविष्य में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कागज की जगह अब ऑनलाइन प्रस्ताव बनकर जाएगा। गोपन विभाग ने ई-मंत्रिमंडल के लिए पोर्टल तैयार कर दिया है। बैठक से संबंधित सामान्य सूचनाएं, स्थान और समय पोर्टल, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। प्रणाली का इस्तेमाल करने वालों का ई-अकाउंट होगा। इस पर सभी का लॉगइन आईडी तैयार की गई। बैठक का कार्यवृत्त एवं निर्णयों को ऑनलाइन अपलोड और जारी किया जाएगा। मंत्रिमंडल की टिप्पणियां की केवल दो प्रतियां गोपन विभाग के लिए जारी होंगी, जबकि विभागों को डिजिटल स्वीकृतियां मिलेंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like