स्वच्छता सर्वेक्षण 2019: देश का सबसे साफ गंगा टाउन बना गौचर, देहरादून की 384वीं रैंक

Please Share

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए स्वच्छ शहरों के नाम की घोषणा आज की गई। सर्वे में उत्तराखंड का गौचर सबसे साफ गंगा टाउन बना है। गौचर उत्तराखंड के चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील में स्थित एक छोटा सा कस्बा है।

बता दें कि भारत में कुल 425 शहर राष्ट्रीय रैंकिंग हिस्सा रहे। ये एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर हैं। उत्तराखंड के ये शहर रैंकिंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में शामिल हुए।

1. रुड़की रैंक 281
5000 में से मार्क 1909

2 काशीपुर रैंक 308
5000 में से 1736

3. हल्द्वानी रैंक 350
5000 में से 1525

4. हरिद्वार रैंक 376
5000 में से  1381 है

5. देहरादून रैंक 384
5000 में से 1343

6. रुद्रपुर रैंक 403
5000 में से 1208

टॉप पुरस्कार

स्वच्छता सर्वे में इंदौर लगातार तीसरी बार अव्वल आया है। सबसे स्वच्छ राजधानी में भोपाल पहले स्थान पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में 4237 शहरों का सर्वेक्षण 28 दिनों में किया गया। इस दौरान 64 लाख लोगों का फीडबैक लिया। सोशल मीडिया पर इन शहरों के 4 करोड़ लोगों से फीडबैक लिया गया।

कैटेगरी                     –               शहर
सबसे स्वच्छ गंगा टाउन  –  गौचर, उत्तराखंड
सबसे स्वच्छ शहर           –  इंदौर
सबसे स्वच्छ बड़ा शहर   –  अहमदाबाद (10 लाख से ज्यादा आबादी वाला)
सबसे स्वच्छ मध्यम आबादी वाला शहर  –  उज्जैन (3 -10 लाख की आबादी)
सबसे स्वच्छ छोटा शहर  –  एनडीएमसी दिल्ली (3 लाख से कम आबादी)
सबसे स्वच्छ राजधानी  –  भोपाल
सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट  –  दिल्ली कैंट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like