देहरादून: बीते शनिवार को बांडावली सहस्त्रधारा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो जाने के संबंध में वादी शक्ति सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट कुल्हान् सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 111/18 धारा 279 304 ए आईपीसी पंजीकृत किया गया था, जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या यूके08 पीए 0598 टेंपो ट्रेवल्स के चालक विक्रम सिंह पुत्र राम सिंह निवासी त्यागी गली अनुभवी आश्रम के सामने भूपतवाला, जनपद हरिद्वार को उपरोक्त वाहन सहित केंपटी फॉल मसूरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

