उत्तराखंड: सड़क हादसे में 24 वर्षीय नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत

Please Share

उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के ग्राम खन्यासणी के प्रधान अजब सिंह की सड़क हादसे में बीती रात मृत्यु हो गई। अजब सिंह खन्यासणी गांव से निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। शाम प्रधान अजब सिंह (24) पुत्र पून्नी सिंह जब कार से सांकरी से मोरी की तरफ जा रहे थे तभी नैटवाड़ के बिंगणाधार क्षेत्र के नजदीक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें प्रधान अजब सिंह की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वाहन में दो अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उक्त दोनों अज्ञात लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like