सड़क पर सरेआम महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने वाला मनचला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून:  कोटवाली नगर अंतर्गत चक्खुमोहल्ला में कुछ लडकों द्वारा महिला के साथ गली गलोच व अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली नगर पर लिखित शिकायत दी कि, वह बीते कल शाम करीब 8:30 बजे अपने ऑफिस से स्कूटी से घर चक्खुमोहल्ला जा रही थी, घर के पास ही बीच रास्ते में तीन-चार लड़के जिनका नाम अश्वनी, सुधीर, गौरव व भारत है, खड़े थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी, रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाया, तो उन लड़कों ने गाली-गलोच करना शुरू कर दिया और रास्ता रोक कर अश्लील हरकतें करने लगे। तभी घर के पास से ही छोटा भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। तभी उन्होंने धक्का देकर महिला के साथ अश्लीलता, जब यह सब देख इनके पड़ोसी छुड़ाने आये तो, उन्होंने उनके सिर पर किसी डंडे से वार किया और उनके साथ भी बहुत मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए  भाग गए।

सूचना पर थाना कोतवाली पर संबंधित धारा 323, 341, 354, 504, 506 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। प्रथम दृष्टया उक्त अभियुक्तो द्वारा सड़क सरेआम पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की गई, एवं अन्य लोगो के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। इसके संबंध में अन्य जानकारी करने पर पाया कि यह मोहल्ले में आये दिन गाली-गलोच कर किसी से भी झगड़ा करते हैं, किसी का भी रास्ता रोक देते हैं। इनसे कोई झगड़ा नही करना चाहता इसलिए इनकी दादागिरी बढ़ती जा रही है, जिससे आस-पास के लोगो मे उक्त चारो के विरुद्ध आक्रोश है। उक्त के संबंध में पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त चारो अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए कल रात्रि को ही उनके घर का पता मालूम कर दबिश दी, लेकिन किन्तु उक्त चारो घर पर नही मिले। पुलिस सूत्रों को इनके संबंध में जानकारी देकर तलाश हेतु लगाया गया तथा उनके रुकने के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गयी, किन्तु वह नही मिले। रात्रि में तलाशी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि इनमें से एक अभियुक्त गौरव भागने की फिराक में है, जो आईएसबीटी जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गौरव को कल रात्रि गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तगणो की तलाश हेतु टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त में गौरव पुत्र राजकुमार निवासी 203 चक्खुमोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like