रानीखेत: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने निकाली रैली, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Please Share

रिपोर्ट: नंदकिशोर गर्ग
रानीखेत: कोतवाली पुलिस ने नगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाईक-स्कूटी रैली निकाल कर हेल्मेट व वाहन के साथ वाहन के कागजात रखने का सन्देश दिया। पीछे सीट पर बैठने वाली सवारी को भी हेल्मेट लगाना जरुरी बताया। महिलाओं को भी हेल्मेट लगाना होगा। हेल्मेट आईएसआइ मार्क का होना चाहिये। रैली गांधी चौक से शुरु होकर नगर से होते हुए विजय चौक तक गई। रैली का नाम ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ रखा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चन्द ने बताया कि, इसके तहत पूरे एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like