सगी बहनों के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में पुलिस को दो सगी बहनों के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल, दिनांक 10.12.18 को थाना सहसपुर पर एक युवती (उम्र 26 वर्ष) द्वारा सूचना अंकित कराई गई कि वह मूल रूप से जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और लगभग विगत 4 वर्षों से अपनी छोटी बहन (उम्र 21 वर्ष) और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सहसपुर थाना क्षेत्रांगत निवासरत रहकर सेलाकुई में एक फैक्ट्री में काम करती है। उसने बताया कि अपने जिला सीतापुर में निवास के दौरान इनकी मुलाकात शाहनवाज नामक लड़के से हुई।  मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर शाहनवाज द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर कई बार सेलाकुई आकर जबरदस्ती अलग अलग जगह पर बलात्कार किया गया और धोखे से पीड़िता के अश्लील फोटो ले लिए। शाहनवाज द्वारा पीड़िता की छोटी बहन की दोस्ती अपने भांजे तौसीफ से करा दी और तौसीफ द्वारा भी पीड़िता की बहन को झांसे में लेकर उसके अश्लील फोटो ले लिये। पीड़िता द्वारा जब शाहनवाज से शादी की लिए कहा तो शाहनवाज ने इनकार कर दिया और अपने भांजे के साथ मिलकर दोनो बहनों के फोटो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दी गई और पीड़िता को डराया धमकाया गया, लेकिन पीड़िता शादी के लिए अड़ी रही। पीड़िता ने बताया कि दोनों ने पीड़िता और उसकी बहन की अश्लील फोटो फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों और अन्य लोगों को व्हाट्सएप पर भेज दी।  मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए अभियुक्तगण के निवास स्थान जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश में दबिश दी गई किन्तु दोनों अभियुक्तगण फरार होने में सफल रहे, जिसके बाद पुलिस टीम ने अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन अभियुक्तगण लगातार फरार रहे। इसके बाद पुलिस ने सीतापुर में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके फलस्वरूप आज मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि उक्त दोनों अभियुक्तगण पीड़ित पक्ष पर दबाब बनाने के इरादे से देहरादून आये हुए है और अभी प्रिंस चौक के पास है। इस पर तत्काल दबिश देकर उक्त घटना में लिप्त दोनो अभियुक्तगण शाहनवाज और तौसीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like