सहारनपुर से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Please Share

सहारनपुर: यूपी एटीएस ने सहारनपुर जिले से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

दोनों के पास से एक-एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं दोनों के मोबाइल फोन से जिहादी चैट, वीडियो और कुछ फोटो प्राप्त हुए हैं। फिलहाल टीम मोबाइल के चैट बॉक्स और वीडियो को खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आतंकियों को सहारनपुर पुलिस लाइन से कोर्ट भेजा गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस इन दोनों आतंकियों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले जाएगी।

लखनऊ में डीजीपी ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि, कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का निवासी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like