सलमान खान की गोवा में एंट्री पर भाजपा और एनएसयूआई ने की बैन की मांग, इस घटना से हैं नाराज़..

Please Share

गोवा: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को फैन का फोन छीनना भारी पड़ गया। सलमान खान के इस बर्ताव पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने सावर्जनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।  साथ ही माफ़ी ना मांगने तक गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से सलमान खान की गोवा में एंट्री बैन करने मांग की है।

वहीँ दक्षिण गोवा के भाजपा महासचिव नवीन पाई रायकर ने ट्वीट किया, “अंकल, यह गोवा में व्यवहार का तरीका नहीं है। ये मुंबई का फुटपाथ नहीं है जहां आप लोगों को अपनी कार से कुचलकर चले जाते हैं। सलमान खान आपको माफी मांगनी चाहिए।“

दरअसल, बीते दिन गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन उनके आगे-आगे चल रहा था, लेकिन तभी सलमान ने फैन का मोबाइल छीन लिया और वहां से आगे बढ़ गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like