सांभर के मांस, खाल और दो बंदूकों के साथ पकडे गये दो व्यक्ति

Please Share

बागेश्वर: जिले के कपकोट ब्लॉक के पिंडर घाटी के धकुड़ी वन क्षेत्र से दो लोगों को हिरन प्रजाति के वन्यजीव सांभर के मांस, खाल और दो बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बंदूक अवैध बतायी जा रही है। पकड़े गये दोनों आरोपियों में से एक असम राइफ्ल्स का जवान बताया जा रहा है। वन विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। मामले में विभाग ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही बताया जा रहा है कि कपकोट के ग्लेशियर रेंज से वन विभाग की टीम ने केसर सिंह साल पुत्र हयात सिंह और लाल सिंह निवासी कर्मी कपकोट को शक के आधार पर पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को रेंज कार्यालय में लाया गया है।

वहीं जब मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ की गई तो एक आरोपी लाल सिंह ने असम राइफल्स में सैन्यकर्मी होने की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि केसर सिंह के पास अवैध बंदूक मिली जिसके निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम एवं वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। वहीँ डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि दोनों लोगों से असलहे जब्त कर दिये गये है जिन्हें पुलिस को सौंपा जायेगा। नियम के अनुसार आरोपियों को ढाई लाख के जुर्माने के बाद जमानत दे दी गयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like