Covid-19 संक्रमण से ग्रस्त एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव, अब संख्या पहुँची 7

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में COVID -19 संक्रमण से ग्रस्त एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय, पुरुष को 24 मार्च को COVID  19  संक्रमण के लक्षण दिखाई दिये थे जिस कारण उनको 26 मार्च को उनको मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती किया गया। 27 मार्च को उनका सैंपल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज लैब में भेजा गया था।

प्रभावित व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार वह 10 मार्च को राजस्थान से देहरादून आया था। युवक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और वह सेना में सूबेदार है। 10 मार्च को वह छुट्टी बिताकर देहरादून वापस लौटा था।आज ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद अब उत्तराखंड में Covid-19 मरीज़ों की संख्या सात हो गई है।

Covid-19 संक्रमण से ग्रस्त एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव, अब संख्या पहुँची 7 2 Hindi News Bharat »Covid-19 संक्रमण से ग्रस्त एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव, अब संख्या पहुँची 7 3 Hindi News Bharat »

Leave a Reply