संजय ने कराई भाजपा की फजीहत, आला कमान ने पद से हटाया

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मौसम में एक झटका देने वाली खबर सामने आई। पार्टी के महामंत्री संगठन संजय कुमार पर भाजपा कार्यालय में काम करने वाली एक महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसके बाद पार्टी को उनको अब पद से हटाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार उनको पार्टी हटाने के लिए पहले भी विचार हो चुका था। इस मामले में अब पार्टी नेता कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।  हालांकि पूरे मामले में महिला अब तक खुलकर कहीं सामने नहीं आई है।

संजय कुमार का नाम एक महिला से जुड़ने के बाद उनके खिलाफ पार्टी के भीतर विरोध के सुर मुखर हो गए हैं। पार्टी की ही एक महिला कर्मी ने उनपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार यह मामला आला कमान तक पहुंचा, जिसके बाद दिल्ली में हाई कमान ने संजय कुमार को तलब किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद खबर आई कि उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। जल्दी ही नए संगठन महामंत्री का ऐलान किया जाएगा।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसकी वजह से यह मामला बहुत ज्यादा तूल पकड़ चुका है। इस मामले को लेकर भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते पार्टी आला कमान ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कार्रवाई करती है या नहीं। फिलहाल भाजपा में पूरे मसले को लेकर घमासान मचा हुआ है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल समेत प्रदेश के दूसरे नेता मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ताओं ने मीडिया से भी दूरी बना ली है। पूरी तरह बैकफुट पर आ चुकी भाजपा के बड़े नेता भी मामले में कुछ नहीं बोल रहे। विनय गोयल की मानें तो उनको आधिकारिक रूप से सजंय कुमार को हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं है। उनको अभी इस बारे में आला कमान से कुछ निर्देश नहीं दिए गए हैं। आला कमान के आदेश के बाद ही कुछ बोल पाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like