सन्त निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Please Share

मसूरी: पहाडों की रानी मसूरी में सन्त निरंकारी मिशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढवाल टैरस में पर्यावरण को स्वच्छ रखने और लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं शहर में सफाई अभियान चलाया और कई जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सन्त निरंकारी मिशन ने मसूरी को स्वच्छ रखने और पोलोथिन मुक्त करने के उददेश्य से रखे गये जागरूकता कार्यक्रम में शहर और बाहर से आये कई सैलानियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर निरंकारी मिशन की सदगुरू माता शुदीक्षा ने मसूरी के पर्यावरण पर चिन्ता व्यक्त की और लगातार बदलते पर्यायवरण पर मसूरी वासियों सहित पयटकों को सचेत रहने की बात की। वहीँ मसूरी विधायक गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने निरंकारी मिशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पर्यावरण के प्रति हर किसी को सजग रहना होगा, जिसके लिये सफाई और बंजर भूमि पर वृक्षारोपण के माध्यम से मसूरी के पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like