सरकार पर लगाया कर्जमाफी मामले में वादाखिलाफी का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

Please Share

पिथौरागढ़: जिले के रामलीला मैदान से गांधी चौक, केएमओयू स्टेशन होते हुये जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार से ऋण माफ करने का अपना वादा पूरा करने की मांग को लेकर किया गया।

किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने चुनावों से पहले कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा नहीं किया जा रहा। इसलिए जिले भर के किसान सरकार से किसानों को किया वादा पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का ये भी कहना है कि, सरकार यदि उनकी मांग नही मानती, तो आने वाले समय में वे दिल्ली तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज करेगे। साथ ही किसानो का कृषि ऋण माफ करने तक उनका आन्दोलन जारी रखने की भी बात कही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like