सरकार के खिलाफ विधानसभा क्षेत्रवार आंदोलन करेगी कांग्रेस

Please Share

देहरादून: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद करने से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस संगठन अब फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा । ये आंदोलन जिले और विधानसभा क्षेत्रवार होंगे। कांग्रेस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मिशन 2022 की है। राज्य में अभी तक बिखराव का शिकार रही कांग्रेस अब एकजुट होकर सरकार के खिलाफ हमलों की धार तेज करेगी।

 महंगाई को लेकर पार्टी का रुख आक्रामक रहना तय है। प्याज, सब्जियों के साथ ही घरेलू उपयोग के सामान, पेट्रोलियम पदार्थो व रसोई गैस की कीमतों को लेकर पार्टी अपने आंदोलन को अब ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की रणनीति बना रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like