देहरादून: सत्यनारायण मन्दिर के पास हुआ हादसा, एक युवक की मौत

Please Share

देहरादून: देहरादून के सत्यनारायण मन्दिर के पास सोमवार को हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दरअसल, थाना रायवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि सत्यनारायण मन्दिर के पास एक्सीडेंट हो गया है। उपरोक्त सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचे तो पुलिस बल द्वारा घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया। जिसमें एम्स ऋषिकेश उपचाराधीन बाइक सवार परवीन पत्नी सतीश निवासी आर्मी कैंट रायवाला देहरादून की मृत्यु हो गई। और प्रशान्त पुत्र जगदीश निवासी अजमेरीपुर पो.आ. करोडा अल्वर राजस्थान उम्र 23 वर्ष अभी उपचाराधीन है।

आस-पास के लोगों से जानकारी लेने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि रोडवेज (रेडकलर) वाहन संख्या UK 07CA 3494  देहरादून से हरिद्वार जा रही थी और सामने से बुलेट वाहन संख्या HR 17 Z 2398  रायवाला से ऋषिकेश जा रही थी, जिनकी आपस में टक्कर हो गयी।  पुलिस द्वारा रोडवेज व बुलेट को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही जारी है। मृतक के परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like