यूपी बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष, इस ओबीसी चेहरे पर अमित शाह ने जताया भरोसा

Please Share

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्रनाथ पाण्डेय के नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उत्तर प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलेगा। अमित शाह के स्थान पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद भाजपा ने अब अपने प्रादेशिक संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे। स्वतंत्र देव सिंह को यूपी के कुर्मी नेताओं में प्रमुख माना जाता है और उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव भी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like