उत्तराखण्ड राज्य में कोविड-19 का परिदृश्य एवं तैयारी, राज्य सरकार द्वारा जारी

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में कोविद -19 के संधर्भ में 5 मई तक की गई परिदृश्य एवं तैयारियों की सूची जारी की है जो इस प्रकार से हैं।

  •  राज्य में कोविद -19 के 61 मरीज़ पाए गये है।

  • राज्य में वर्तमान समय तक 39 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके है।

  • 7806 नमूनों को कोविड़-19 परीक्षण के लिए भेजा गया है।

  • वर्तमान समय तक 7134 नमूनें नेगेटिव पाए गये है।

  • कोविड़-19 के इलाज के लिए 6 चिकित्सालयों को उत्तराखण्ड राज्य में चिन्हित किया गया है।

  • वर्तमान में कोविड़-19 जॉच हेतु 04 केन्द्र संचालित है।

  • राज्य में चलाये जा रहे राहत शिविरों की स्थिति (फ्री शिविरों में ऐपेणजल तथा शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

  • राज्य में वर्तमान में 53 राहत शिविर चलाये जा रहे है, जिनमें से 03 एन0जी0ओ0 के द्वारा संचालित किये जा रहे है।

  • राहत शिविरों में निवास कर रहे 1192 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जॉच कर ली गयी है।

  • शिविरों में रह रहे सभी व्यक्ति स्वस्थ्य है तथा सभी व्यक्तियों की काउंसलिग करवा दी गयी है।

  • समस्त शिविरों में रह रहे व्यक्तियों के लिए टी0वी, समाचार पत्र एवं योगा तथा खेल-कूद की सुविधा उपलब्ध है।

  • राज्य में वर्तमान तक कुल 2522989 खाद्य का वितरण किया जा चुका है। (फूड पैकेट-890782 तथा पका खाना-1632207)

  • राज्य में 1632207 व्यक्तियों को पका हुआ भोजन वितरित किया गया है।

  • राज्य के अन्तर्गत विभिन्‍न जनपदों में 50609 प्रवासी रह रहे है।

  • डी बी टी के तहत राज्य में पंजीकृत कुल श्रमिकों की संख्या-236004 जिसमे प्रथ्म चरण में 197736 को  भुगतान किया गया व दूसरे चरण में 180697 को भुगतान किया गया।

  • राज्य के अन्तर्गत लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2602 के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुये कुल 13643 गिरफ्तारियाँ की गयी है एवं 6020 वाहन जब्त किये गये है और कुल 1.63 करोड का जुर्माना वसूला गया है।

  • राज्य के अन्तर्गत 4144 औद्योगिक इकाइयों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त लगभग 214 ईट भददूँ तथा 5658 निर्माण कार्य स्थलों में भी कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

  • राज्य के अन्तर्गत 95 ब्लॉकों में लगभग 7311 मनरेगा के कार्य शुरू किये जा चुके है जिनमें लगभग 85231 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।

  • उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 11 लाख 65 हजार 7 सौ 92 लोगों ने आरोग्य सेतु ऐपिलेकेशन डॉउनलोड कर लिया है तथा लगभग 2.5 लाख लोगों के द्वारा स्वंय सेवक की सहमति प्रदान की गयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply