हल्द्वानी: रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बेलगड़ के पास आज सुबह सड़क हादसा हुआ। यहां स्कूल बस और यात्री बस की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। रामनगर से हल्द्वानी जा रही यात्री बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जिसमे महिला कॉन्स्टेबल सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए ले लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है स्कूल बस चालक की गलती से यह सड़क हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। इस दौरान रामनगर थाना प्रभारी ने हेलो उत्तराखंड से बातचीत कर जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल द्वारा सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
Watch, Shivpuri Chowki Prabhari death: ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत, खाई में गिरी स्कॉर्पियो; घंटों बाद मिला शव
admin
Comments Off on Watch, Shivpuri Chowki Prabhari death: ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत, खाई में गिरी स्कॉर्पियो; घंटों बाद मिला शव

