स्कूली बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

Please Share

पिथौरागढ़: लोगों को मतदान के लिये जागरुक करने और अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के आह्वान को लेकर आज पिथौरागढ़ में स्कूली बच्चों द्वारा मतदान जागरुकता रैली निकाली गई। जिला कलक्ट्रैट से शुरु हुई ये रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए देब सिंह मैदान में खत्म हुई।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिये 18 वर्ष पूरे कर चुके लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया।

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में इस प्रकार के आयोजनों को आज किया जा रहा है। जिसमें 18 साल की उम्र पार कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के साथ ही चुनावों को लेकर लोगों की जागरुकता के लिये कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like