यह क्या बोल गये खेल मंत्री!

Please Share

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने एक बार फिर भाजपा को असहज करने वाला बयान दिया है । अरविंद पांडे बीजेपी कार्यकाल में बने रायपुर स्टेडियम स्थित आइस स्केटिंग पर बात कर रहे थे। गौरतलब है कि 2010 में रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में इसका निर्माण किया गया। सात करोड़ की लागत से निर्मित इस रिंक में 2010-11 में साउथ एशिया विंटर गेम्स और  2013 में इंटरनेशलन आइस हॉकी चैम्पियनशिप भी आयोजित की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद से रिंक के हालात बदहाल हैं।

इस आइस स्केटिंग रिंक पर बोलते हुए अरविंद पांडे ने कहा कि करोड़ों की लागत से बना यह आइस स्केटिंग रिंक सरकारी धन की बर्बादी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसने इसे बनवाया यह उसी का मकबरा है। इसके अलावा खेल व शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply