शहर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी दुआएं

Please Share

मसूरी: जहां पूरे देश में बकरीद को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है तो वहीं पहाड़ो की रानी मसूरी में भी ईद उल अजहा बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शहर के चार मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश में शांति की दुआ मांगी। शहर के लंढौर में नमाजियों ने एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी साथ ही नमाजियों ने केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दुआएँ भी मांगी।

 ईद के मौके पर मुस्लिम युवाओं ने लोगो से अपने आसपास के क्षेत्र में गंदगी न करने की भी अपील की। और बकरों की कुर्बानी से जगह-जगह खून से गंदगी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी सभी नमाजियों को ईद की बधाई दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like