रानीखेत में 11 जून को सेना शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे सीएम, दे सकते हैं ये सौगात..

Please Share

रानीखेत: केआरसी के सोमनाथ मैदान में 11 जून को थल सेना का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शिरकत करेगें। इस बार होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिये सेना द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

पूर्व कमान्डेन्ट ब्रिगेडियर आतेश चहार बोर्ड बैठक में जानकारी दे चुके हैं कि, सीएम, भुजान कोसी पेयजल योजना को कार्यरुप दिये जाने की घोषणा कर सकते हैं। इस पानी के आ जाने से रानीखेत क्षेत्रवासियों व सेना को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like