थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की 1,981 मतों से जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Please Share

देहरादून/मसूरी: थराली उपचुनाव के परिणाम आते ही देहरादून भाजपा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। वहीँ मसूरी के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी ख़ुशी का माहौल रहा। मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर मिष्टान वितरित किया।

इस मौके पर विधायक जोशी ने कहा कि, थराली उपचुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मक प्रचार किया, लेकिन उसके बाद भी विकास की जीत हुई और जीरो टोलरेंस की जीत हुई।

बता दें कि, थराली विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रो. जीतराम को 1981 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में थे। थराली उप-चुनाव में क्षेत्र की जनता ने 53.43 प्रतिशत मतदान किया था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को 25,737 वोट मिले।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like