सरोवर नगरी में पड़ी जबरदस्त ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा, ठंड होने के बावजूद पर्यटकों की संख्या में नहीं कमी

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: आज सुबह से ही सरोवर नगरी व उसके आसपास कड़ाके की ठंड होने के बाद भी पर्यटकों की संख्या में कमी नजर नही आई। पहली बार भारी संख्या में देश के विभन्न राज्यो से पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे हुए थे। जिससे ठंड के चलते नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए जगह जगह अलाव की व्यवस्था की है।
मौसम खराब होने के बाद भी पर्यटकों ने नोकाबिहार का लुफ्त उठाया। तथा इस दौरान पर्यटकों द्वारा मल्लीताल पंत पार्क में लगने वाली फड़ बाजार से जमकर खरीदारी भी की, जिसमे खासतौर पर गर्म कपड़ों की खरीदारी की गई। जिसके पर्यटन पर आधारित व्यपारियों सहित टैक्सी व वोट चालक आदि लोगो के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है।
इधर देर शाम तक आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दिन के समय ऊची चोटियों में उड़ते हुए हिमकण भी दिखाई दिये। जिससे ठंड में इज़ाफ़ा हो गया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।कई लोगों ने आग का भी सहारा लिया। जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जगह जगह अलाव जलाने की भी व्यवस्था की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like