सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी अन्टोइन रोलेन फौरे 26, 27 जून 2018 को उत्तराखण्ड भ्रमण पर

Please Share
देहरादून: सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी अन्टोइन रोलेन फौरे 26, 27 जून 2018 को उत्तराखण्ड भ्रमण पर रहेंगे। 26 जून को राष्ट्रपति और 05 सदस्यीय शिष्टमंडल का स्वागत जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रपति और शिष्टमंडल 26 जून को मसूरी स्थित एक होटल में रुकेंगे। 27 जून को उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा सेशल्स के राष्ट्रपति और शिष्टमंडल को लंच दिया जाएगा।
27 जून की शाम को सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति वर्ष 2017-2019 बैच के आईएफएस प्रोबेशनर से इंटरेक्शन करेंगे।
इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सेशल्स के राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को फूलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like