उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा से दुष्‍कर्म करता रहा लेखपाल, दूसरी जगह रिश्ता होने पर मुकदमा

Please Share

ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में शादी का झांसा देकर लेखपाल द्वारा बीएड की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित लेखपाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल अभी चंपावत में तैनात है। उसे गिरफ्तार कर सूचना संबंधित विभाग को दी जाएगी।

मामले के अनुसार, पीड़ित छात्रा की फरवरी 2018 में अपनी बड़ी बहन की शादी की बातचीत के दौरान जसपुर के पतरामपुर गांव में लेखपाल कपिल कुमार से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगी। सितंबर में युवती घर वालों से परीक्षा का बहाना बनाकर कपिल के साथ भीमताल गई। जहाँ आठ सितंबर 2018 को कपिल ने भीमताल के होटल में कमरा लिया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर छह अक्टूबर 2018 को दोबारा दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवती का गर्भ ठहरा तो कपिल ने युवती को झांसे में लेकर गर्भपात करा दिया और उससे मिलना बंद कर दिया।

17 सितंबर 2019 को पीडि़ता को पता चला कि कपिल का रिश्ता हो गया है। इस पर छात्रा ने मंगलवार देर शाम कोतवाली पहुंच तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपित कपिल कुमार निवासी पतरामपुर जसपुर के खिलाफ धारा 376, 366, 313, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like