VIDEO: देवभूमि के लाल शहीद गोपाल सिंह मेहरा को दी गई अंतिम विदाई

Please Share

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट तहसील के जजोली गाँव के रहने वाले असम राइफल्स में तैनात गोपाल सिंह मेहरा (47) नागालैंड में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 2 जनवरी की सुबह शहीद हो गए थे। शहीद गोपाल सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव जजोली गांव पहुचा। शहीद का परिवार इस समय उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में रहता है। सूचना के बाद शहीद की पत्नी और बच्चे  अपने पैतृक गांव पहुंची।

शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचते ही शहीद के गांव में कोहराम मच गया। हर कोई गमगीन था, पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। शहीद का आज रामेश्वर घाट पर राष्ट्रिय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन और आसाम राइफल के जवानों के साथ साथ छेत्र के हजारों लोग मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like