शहीद विकास गुरंग के बोर्ड पर कीचड़ पोतने वाला गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: कोतवाली ऋषिकेश के अंतर्गत शहीद विकास ग्राम में लगे शहीद विकास गुरंग के बोर्ड को नुकसान पहुंचाकर उसमें मिट्टी व कीचड़ से क्षति पहुंचाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बीते रवीवार को रात्रि के समय शहीद विकास ग्राम में लगे शहीद विकास गुरंग के बोर्ड को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचाकर उसमें मिट्टी व कीचड़ डाल खराब कर दिया था। जिस संबंध में शहीद के पिता रमेश गुरंग पुत्र जीतराम गुरंग निवासी शहीद विकास ग्राम गुमानीवाला द्वारा बीते सोमवार को थाना हाजा कोतवाली ऋषिकेश पर मुकदमा अपराध संख्या 440/18 धारा 427 आईपीसी व 3 लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया।
जिस पर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बनाकर व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु कार्यवाही की गई। जिसमें से दो पुलिस टीम को सादे वस्त्रों में उसी गांव में रहकर अज्ञात व्यक्ति के विषय मे जानकारी करने हेतु नियुक्त किया गया।
उक्त पुलिस टीमो के द्वारा सभी जगह पर अलग-अलग लगभग 60-65 लोगों से पूछताछ कर अभियुक्त के विषय में जानकारी की सफलता प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त हरी सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी शहीद विकास ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश को मनसा देवी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त घटना को स्वीकारा गया। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like