शहीद राजेंद्र के परिवार को सरकार का सहारा

Please Share

पिथौरागढ़: शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए गंगोलीहाट की स्थानीय भाजपा विधायक मीना गंगोला आगे आयी है। विधायक का कहना है कि वो हर स्तर पर शहीद के परिवार की मदद करेंगी और शहीद के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करेंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने भी शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था।

शहीद राजेन्द्र सिंह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं बेटा था। राजेन्द्र के जाने के बाद अब उसके मां-बाप और दो छोटी बहनों का अब कोई सहारा नही है। ऐसी स्थिति में राजेन्द्र का परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है। शहीद के परिवार से मिलने के बाद विधायक मीना गंगोला ने उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। आपको बता दें कि शहीद राजेन्द्र के पिता किसान है और खेती-बाड़ी करके उन्होने अपने बेटे को पढ़ा लिखाकर फौज में भर्ती किया था। मगर राजेन्द्र के जाने के बाद परिवार के आगे एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो  गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like