देहरादून: शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत शनिवार  को वादी राकेश कुमार भाटिया पुत्र हरिचंद भाटिया निवासी विंग नंबर 3, प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेम नगर में लिखित तहरीर दी कि, सुभारती मेडिकल कॉलेज,  प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र केसर राशिद पुत्र हाजी अब्दुल रशीद  के द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अपमानित करने तथा समाज मे सांप्रदायिक तनाव और धार्मिक उन्माद पैदा करने के उद्देश्य से व्हाट्सएप और फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में  समाज में विभिन्न वर्गों के मध्य शत्रुता, घृणा या वैमनस्य पैदा  करने सम्बंधी कथन प्रसारित करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर उक्त युवक केशर राशिद को गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like