शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए मोदी सरकार तैयार, रखी शर्त..

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से मोदी सरकार बात करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होगा जब शाहीन बाग के लोग भी बातचीत को तैयार होंगे। कानून मंत्री का रविशंकर का यह बयान एक निजी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान आया।

कार्यक्रम में शाहीन बाग के प्रतिनिधि करने वाले भी मौजूद थे। उन्होंने रविशंकर से पूछा कि अबतक सरकार की तरफ से किसी ने बातचीत की कोशिश क्यों नहीं की। इस पर रविशंकर ने कहा कि वे लोग बातचीत को हमेशा तैयार हैं, लेकिन शाहीन बाग के कुछ नेताओं का बयान आता है कि बातचीत तबतक नहीं होगी जबतक सीएए वापस नहीं होगा। लेकिन अगर फिर भी प्रदर्शनकारियों की तरफ से बातचीत की गुजारिश आएगी तो वे जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी ऐसा बोलें कि वहीं बैठकर बातचीत होगी तो यह मुश्किल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like