शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, देशद्रोह का मुकदमा हुआ था दर्ज

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से शरजील इमाम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इमाम पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शरजील की तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली, पटना के कई इलाकों में छापेमारी की। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इसी आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को अंतिम बार बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था।

शरजील इमाम तब चर्चा आया जब उसका एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो को लेकर शरजील इमाम पर 6 राज्यों की पुलिस ने केस दर्ज किया था। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस सरगर्मी से शरजील इमाम की तलाश कर रही थी।

देखिए विवादित वीडियो:

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like