शातिर नटवरलाल गिरफ्तार, नाथू स्वीट शॉप का मालिक बनकर ज्वैलर्स से की थी लाखों की चैन की ठगी

Please Share

देहरादून: दून के बल्लूपुर स्थित कावेरी ज्वैलर्स के शोरूम में एक ठगी करने का एक गंभीर का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति कावेरी ज्वैलर्स शोरूम के मोबाईल नम्बर पर फोन कर स्वयं को नाथू स्वीट शॉप का मालिक बताते हुए एक गोल्ड चैन को शादी प्रोग्राम मे गिफ्ट करना बताकर चेन को नाथू स्वीफ्ट शॉप के पास मंगाकर पेमेन्ट देने की बात कही। ज्वैलरी शोरूम के मैनेजर ने विश्वास मे आकर अपने कर्मचारी को सोने की चैन लेकर नाथू स्वीट शॉप के बाहर भेजा, जहॉ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर्मचारी से चैन ठगी कर फरार हो गया। घटना के संबंध में थाना बसंत विहार पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया। वहीँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे शातिर नटवरलाल की धरपकड के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के अलग-अलग स्थानो से सीसीटीवी फुटेजो चेक किये गए। वहीँ सर्विलांस सेल की सहायता से लाभप्रद सूचना प्राप्त की गई तथा सन्दिग्ध व्यक्तियो की पहचान कावेरी ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों से भी कराई गई तो एक सन्दिग्ध व्यक्ति ठगी कर के कार मे बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया। उस कार को ट्रैस कर कार स्वामी की जानकारी प्राप्त कर पहचान करने के लिए मुखबिर को सक्रिय किया गया तो कार के मालिक का पता जंगपुरा क्षेत्र, दक्षिण दिल्ली का होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उस स्थानो पर दबिश दी गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति फिर से देहरादून मे जाकर घटना को दुबारा अंजाम देने वाला है । मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर उनकी सूचना पर  शातिर नटवरलाल को बसन्त विहार क्षेत्र से कार सहित गिरफ्तार किया। वहीँ शातिर चोर के कब्जे से ठगी की चैन भी बरामद की गई बल्लूपुर ।

अपराध करने का तरीका –

जानकारी के अनुसार अभियुक्त मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है वो 10 वी पास है, काफी समय से कर्जे मे होने के कारण दिल्ली मे गाडी चलाने का काम करता है। बॉलीवुड की नटवरलाल की फिल्मो को देखकर काफी समय से ठगी करने का प्रयास कर रहा था। और हालही में दिल्ली से बुकिंग की सवारी लेकर अपनी स्वीफ्ट कार से देहरादून आया था। नाथू स्वीट शॉप व कावेरी ज्वैलर्स प्रतिष्ठित शॉप आमने-सामने लगे होने के कारण अभियुक्त ने उक्त स्थान पर ठगी करने की योजना बनाई। नाथू स्वीट शॉप के पास स्थित फूल बेचने वाले को बातो मे उलझाकर उससे मोबाईल मांगकर कावेरी ज्वैलर्स के नम्बर पर फोन कर गोल्ड चेन का ऑर्डर देकर नाथू स्वीट शॉप के बाहर मंगवाया। और गोल्ड चेन लेकर आये कर्मचारी को नवीन फर्नीचर से पेमेन्ट लेने हेतु बताकर गोल्ड चैन लेकर फरार हो गया ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like