शिक्षक ने पत्नी और बहू को उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर काण्ड से सनसनी

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। रोहिणी के सेक्टर-4 में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहू को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के बाद 62 वर्षीय सतीश चौधरी ने अपनी पत्नी स्नेहलता और बहू प्रज्ञा चौधरी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जबकि इस वारदात में अपनी मां और भाभी को बचाने के चक्कर में छोटा बेटा सौरभ घायल हो गया। इस घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश चौधरी डीटीसी से रिटायर है और वर्तमान में प्राइवेट टीचर की नौकरी कर रहा है। आरोपी के दोनों बेटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मामले में विजय विहार थाने ने आईपीसी की धारा 351/19 u/a 302/324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like