‘सामना’ में शिवसेना ने की प्रियंका गाँधी की तारीफ, कहा…

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो चुकी है। इस बीच प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने को लेकर लेकर तरह-तरह के बयान आ रहे है। ताजा बयान केंद्र और राज्य में सत्ताधारी बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना की तरफ से आया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा कि वो अच्छा काम कर सकती हैं। प्रियंका अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह कांग्रेस के लिए हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। जिसको लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रियंका की तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी की तोप चली और उनकी सभाओं में भीड़ उमड़ने लगी तो यह महिला इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती है। साथ ही मुखपत्र में राहुल गांधी के फेल होने पर प्रियंका को लाने के दावे को भी नकारा गया है। बता दें कि यह दावा बीजेपी की तरफ से किया गया था कि राहुल गांधी के फेल होने पर प्रियंका को कमान सौंपी गई है।
मुखपत्र में आगे लिखा है, प्रियंका गांधी को सक्रिय किया जाए ऐसा यदि कांग्रेस को लगता होता तो यह उनका अधिकार है। हम उनके निर्णय में दखल क्यों दें? प्रियंका इंदिरा गांधी का हूबहू रूप हैं, उनकी बोलचाल में इस तरह की झलक दिखाई देती है, इसके कारण हिंदी भाषी क्षेत्रों में कांग्रेस को अवश्य लाभ मिलेगा। राफेल मुद्दे पर सामना ने लिखा कि राफेल जैसे मामले में राहुल ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे एक बार नजरअंदाज भी कर दें तो तीन महत्वपूर्ण राज्यों में कांग्रेस ने बीजेपी से सत्ता छीन ली और उसके चलते मरणासन्न कांग्रेस को संजीवनी मिली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like