आग लगने से शोरूम में लाखों का सामान खाक

Please Share

देहरादून : दून शहर में शनिवार रात एक शोरूम में आग लगने से लाखों का समान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ी ने कड़ी मश्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया। घटना से किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर रात राजपुर थाना में सूचना मिली कि कैनाल रोड पर स्थित गुरु कृपा बुटीक में आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और राजपुर थाना से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया। धीर-धीरे आग बेकाबू होती रही। घण्टों की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply