शर्मनाकः सिपाहियों ने मासूम की पिटाई कर की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

Please Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रेलवे स्टेशन में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सिपाहियों ने एक मासूम के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मामला सामने आया है। सनरोना रेलवे स्टेशन में लगभग 10 वर्षीय बालक के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन सिपाहियों अनिल राजपूत, मुकेश ठाकुर और कृष्णा राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। तीनों आरक्षक वर्तमान में अलग-अलग थानों कबीर नगर, सरस्वती नगर और आमानाका थाना में पदस्थ हैं।गत नौ अगस्त को तीनों सिपाहियों ने सरोना रेलवे स्टेशन में एक बालक को जेबकतरा होने के आरोप में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। सिपाहियों ने बालक के साथ अश्लील हरकत भी की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रेन में सवार एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया।
शेख ने बताया कि मंगलवार की रात को उन्होंने वीडियो देखा और तत्काल तीनों सिपाहियों को निलंबित करने का फैसला किया। सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like