जम्मू कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा बलों के वाहनों को आईईडी विस्फोट कर उड़ाने की साजिश की गई। गुरुवार को आतंकियों की नाकाम हरकत सामने आयी। हाईवे पर पांपोर के पास आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके बाद से हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख स्थानों तथा सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पांपोर के ईडीआई भवन के बाहर रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सड़क किनारे शक्तिशाली आईईडी पड़ा देखा। जिसके तुरंत बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गए। जांच में पता लगा कि आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके बाद आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

