श्याम जाजु ने किया प्रदेश की पाँचों सीटों पर जीत का दावा

Please Share
मसूरी: चुनाव प्रचार के आखरी दिन पहाडों की रानी मसूरी में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी श्याम जाजु ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुये राज्य की 5 सीटों पर जीत का दावा किया है।
गाँधी चोक  पर जन सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि उत्तराखंड के लोग नरेन्द्र भाई मोदी को दूसरी मर्तवा प्रधानमंत्री बनाने का संन्देश दे चुके है। 11 अप्रैल को अपने मतों का प्रयोग कर भाजपा की झोली में 5 सीटों को जीताकर देगी। उन्होने कहा कि टिहरी लोक सभा सीट का अपना अलग महत्व है जो लम्बे समय से भाजपा के खाते मे है। आने वाले समय में भी इस सीट से विजयीश्री का शुभारम्भ होगा। उन्होने काॅग्रेस पर लोगो को गुमराह करने का आरोप  भी लगाया है। वहीं उन्होने कहा कि भाजपा ने जनहित और राष्ट्रहित में जो संकल्प पत्र जारी किया है। उसको इन पॅाच सालों में पूरा करके देश का नाम रोशन करेगें। इस मौके पर गणेश जोशी व भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह ने लोगो से मत की अपील की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like