मुंबई: सिद्धिविनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना

Please Share

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में एक भक्त ने 35 किलो सोना चढ़ाया है । दरअसल श्रद्धा और भक्ति का यह अद्भुत उदाहरण दिल्ली के एक भक्त द्वारा स्थापित किया गया है । इस सोने का बाजार मूल्य करीब 14 करोड़ का बताया जा रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के रहने वाले एक श्रद्धालु ने मंदिर को सोना दान किया है । गौरतलब है कि मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदरों में से एक है । जहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों रुपए का दान किया जाता है । जिसके चलते यह मंदिर महाराष्ट्र का सबसे धनी मंदिरों में आता है ।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like