पर्यटन नगरी मसूरी में बूचड़खाने के निकट एक 20 वर्षीय युवती में मिले कोरोना वायरस के लक्षण, उठाए गए यह महत्वपूर्ण कदम

Please Share

नरेश नौटियाल की रिपोर 

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में बूचड़खाने के निकट एक 20 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस के लक्षण मिले है। युवती 26 तारीख को दिल्ली से मसूरी आई थी जिससे घर पर ही होम क्वॉरटीइन किया गया था। युवती द्वारा 112 पर फोन कर जानकारी दी गयी कि उसको बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस व हेल्थ टीम ने एंबुलेंस की सहायता से युवती को देहरादून भेजा। साथ ही युवती के संपर्क में आए उसके परिवार के 3 लोगों को भी जांच के लिए एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र में पुलिस को लगा दिया गया है। फिलहाल युवती की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply