शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लंबित प्रकरणो का निस्तारण न होने से हैं नाराज

Please Share

बागेश्वर: वर्तमान सरकार से खफा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निदेशालय स्तर पर लंबित प्रकरणो का निस्तारण न होने के कारण यह कर्मचारी नाराज हैं। सोमवार को एजुकेशनल मिनिस्टीयल आॅफिसर्स एसोेसियन ने विभाग के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर यह मौर्चा खोला है।

कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों के निस्तारण का मांगपत्र, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीँ कर्मचारियों की मने तो आन्दोलन के प्रथम चरण को शुरू कर दिया गया है। आन्दोलन में गरूड, बागेश्वर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, शामा आदि तहसीलों के शिक्षक और कर्मचारी संयुक्त रूप से सरकार पर दबाब बनाते हुये एक जुट दिखे।
वहीँ जिला सचिव विजय रावत का कहना है कि, हमारी मांगे लम्बे समय से सरकार के टेबल पर लंबित पड़ी है। लेकिन, सरकार से कर्मचारियों को कोरे आश्सवनों के अलावा और कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने कहा  कि, अब वे आर-पार की लडाई लडने के लिये तैयार हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like