वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने मंत्रियों के घर के आगे लगाया कूड़े का ढेर

Please Share

देहरादून: सिंचाई विभाग के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन न मिलने से उन्होंने यमुना कॉलोनी में जमकर हंगामा किया। बीती शाम को संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार से कई बार बात करने के बावजूद दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। और ठेकेदार के न सुनने पर कर्मियों ने अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने शासन से पैसा न आने की बात कहकर टाल दिया। कोई सुनवाई न होने से खफा कर्मचारियों ने कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा फैला दिया। यहां तक कि कॉलोनी में स्थित मंत्री आवासों को भी नहीं छोड़ा।

आपको बता दें कि यमुना कलोनी में कई मंत्रियों और विधायकों के आवास हैं, जिनमें काफी देर तक कूड़े की दुर्गध फैली रही। इस दौरान कर्मचारियों ने खूब हंगामा काटा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like