सिर्फ बेवकूफ सरकार ही डिफेंस सीक्रेट का खुलासा करती है: चिदंबरम

Please Share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ‘मिशन शक्ति’ को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है और मोदी सरकार को मुर्ख बताया है। पीएम मोदी द्वारा ‘मिशन शक्ति’ के बारे में जानकारी देने पर चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, कई सालों से भारत के पास सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता मौजूद है। लेकिन सिर्फ बेवकूफ सरकार ही डिफेंस सीक्रेट का खुलासा करती है। क्योंकि, एक सबल और दिमागदार सरकार कभी नहीं चाहेगी कि उसके डिफेंस सिक्रेट सबके सामने आए।”

उन्होंने पीएम मोदी से पूछा, “चुनाव प्रचार के बीच ऐसा क्यों किया?”

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को ऐलान किया था कि भारत ने अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को हिट करते हुए अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा लिया है। इस तरह भारत ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के पास ये क्षमता थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like