Sirmaur House Collapse
मुख्य बिंदु
राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दर्दनाक हादसा
दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिरा
हादसे में मां-बेटी की मौत
दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं
मकान गिरने का वीडियो सामने आया
सिरमौर (Sirmaur House Collapse): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के छिछड़ियां गांव में एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मकान के अचानक गिरने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो मंजिला इमारत कुछ ही पलों में मलबे में तब्दील होती दिखाई दे रही है।
Watch Shocking Video: Nepal Jagannath landslide bus: नेपाल के जगन्नाथ क्षेत्र में भूस्खलन, 1 विशाल चट्टान की चपेट में आई बस
हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। घटना के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। (Sirmaur House Collapse)