VIDEO…तो गुप्ता बंधु काली कमाई को डानेशन के जरिए लगाते थे ठिकाने !

Please Share

देहरादून: दक्षिण अफ्रिका की सरकार को हिलाने वाले गुप्ता बंधुओं पर सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून और यूपी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की। जांच में यह बात सामने आई है कि गुप्ता बंधु फर्जी ट्रस्ट बनाकर मंदिर बनाने के नाम पर विदेशों की काली कमाई को भारत में लाते थे। मंदिर बनाने के लिए दी गई रकम को डानेशन में दिखाकर वे आयकर से भी बच रहे थे। आयकर विभाग की मानें तो एक साधारण मंदिर बनाने के लिए गुप्ता बंधुओं ने 100 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। इसके अलावा टीम को कई अन्य जानकारियां और दस्तावेज भी मिले, जिनकी जांच की जा रही है।

आयकर विभाग के अधिकारियों की एक दर्जन से अधिक टीमों ने गुप्ता परिवार के परिसरों पर छापा मारा। इसके तहत देहरादून में भी छापेमारी की गयी।  विभाग की टीमों ने गुप्ता बंधुओं की  बहिन, बहनोई और सहारनपुर में उनके कारोबार को संभालने वाले अनिल गुप्ता से भी पूछताछ की।

आयकर विभाग की अब तक जांच में पता चला है कि गुप्ता बंधु विदेशों से भारत में पैसा लाने के लिए मंदिरों को डोनेशन देने को जरिया बनाते थे। इसके अलावाआयकर विभागने गुप्ता बंधुओं से जुड़े संजय ग्रोवर के पूर्व के लेने-देन भी जांच के दायरे में हैं। उन्होंने 2015 में मंदिर को करीब 22 से 67 करोड़ आॅनलाइन दान किए थे। जांच में पता चला है कि उनकी मौत 2016 में हो चुकी है। टीम ने ग्रोवर की पत्नी से रेणू ग्रोवर से भी पूछताछ की। आयकर अधिकारीयों की माने तो आयकर विभाग अब सभी बैंक के स्टेटमेंट, आईटीआर और ट्रस्ट की जांच कर रही हैं। साथ ही गुप्ता बंधुओं के नौकर के खाते की भी जाँच की जा रही है।  उसके बाद ही आगे की करवाई की जाएगी। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply