सोती रही पुलिस, होता रहा हंगामा – ज्ञान बिहारी मिश्रा

Please Share

लखनऊ: दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुए लाठीचार्ज का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। नदवा कॉलेज के छात्रों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। रविवार रात करीब पांच सौ छात्रों के समूह ने गोमती बंधे पर जाम लगा दिया। हंगामे में स्थानीय लोग भी शामिल हो गए। काफी देर तक चले हंगामे की जानकारी पुलिस को नहीं थी। वहीं सोमवार सुबह छात्र फिर से सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। तनाव पूर्ण स्थति को देखते हुए मौके पर डीएम और एसपी डटे हुए हैं। लखनऊ जिला प्रशासन ने तनाव को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

नदवा कॉलेज के सैकड़ों छात्र सड़क पर हंगामा करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। राहगीरों से अभद्रता तक की, लेकिन पुलिस वहां नजर नहीं आई। काफी देर बाद जब पुलिस को पता चला तो कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like